कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाया प्रियंका गांधी का जन्म दिन, वृद्ध जनों में बांटे कम्बल

संवाददाता (बस्ती)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 48 वां जन्म दिन सादगी के साथ मनाया गया। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को मिठाई खिलाने के साथ ही उन्हें ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया गया।



कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जनहित के सवालों पर लगातार केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार को घेर रही है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का सांगठनिक ढांचा जिस प्रकार से मजबूत हो रहा है उससे तय है कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करेगी। प्रदेश का नौजवान, किसान, व्यापारी व सर्व समाज के लोग भाजपा के साम्प्रदायिक और घृणा की नीतियों, बढती बेरोजगारी, गिरती अर्थ व्यवस्था से ऊब चुके हैं।
वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों में कम्बल वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, कर्नल अभय सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह राजन, सचिन शुक्ल, प्रेम शंकर द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ‘ज्ञानू’ डा. वाहिद सिद्दीकी, शकुन्तला देवी, मानिकराम मिश्र, नीलम विश्वकर्मा, शीतला शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, मो. सिद्दीक, अनिल भारती, सोमनाथ पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, बेचंू गुप्ता, हरिश्चन्द्र गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, कृष्ण मोहन उपाध्याय, सर्वेश मिश्र, विनय विश्वकर्मा, पवन वर्मा, पवन अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, राजा प्रताप सिंह, वृजेन्द्र प्रताप नारायण, संदीप श्रीवास्तव, विकास वर्मा, विक्रम चौहान, श्यामू त्रिपाठी, अलीम अख्तर, राम प्रसाद के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।