कुलदीप और सत्या बने फ्री बीइंग मी स्कार्फ होल्डर


संवाददाता (बस्ती)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यायुक्त एवं लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात  कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती के जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह और जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय को फ्री बीइंग मी का जिला समन्वयक बनाया गया है।
प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राजेंद्र सिंह हंसपाल ने कुलदीप सिंह को फ्री बीइंग मी स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक,अध्यक्ष मण्डलीय स्काउट गाइड समिति मनोज कुमार द्विवेदी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड डॉ. बृजभूषण मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी,जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,विद्या भारती के जिला मंत्री,जिला सचिव स्काउट गाइड जिला संस्था डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह,मण्डलीय अध्यक्ष संजय द्विवेदी,जिला संगठन कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल,प्रधानाचार्य संजय सिंह,वेदमणि सिंह,अध्यक्ष रोटरी क्लब आशीष श्रीवास्तव, सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव,स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य आशीष श्रीवास्तव,जिला ऑडिटर स्काउट गाइड,प्रधानाचार्य किसान इण्टर कालेज डॉ. बृजेश कुमार पासवान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।