संवाददाता (बस्ती) । शिक्षक नेता, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री शांतिभूषण त्रिपाठी को उनके प्रथम पुण्य तिथि पर याद किया गया। गुरूवार को स्वामी नारायण सेवा संस्थान की ओर से बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों में शाल, फल, मिष्ठान्न आदि का वितरण किया गया। उनकी पत्नी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के साथ ही परिवार के सदस्य, शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि शांतिभूषण त्रिपाठी का असमय निधन शिक्षक समाज की अपूर्णनीय क्षति है। वे सामाजिक स्तर पर निरन्तर सक्रिय रहने वाले साथी थे, ऐसे लोगों का स्मरण आवश्यक है।
वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों में शाल, फल, मिष्ठान्न वितरण में स्वामीनाथ त्रिपाठी, वृजभूषण त्रिपाठी, माधुरी, मालती शुक्ल, अवधेश मिश्र, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, रंजीत सिंह, अनिल पाठक, शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, अशोक यादव, सन्तोष मिश्र, अविनाश, प्रद्युम्न, प्रशान्त, मनोज उपाध्याय, सुमन मिश्र, रमेश चौरसिया, दिवाकर, आशीष दूबे के साथ ही आश्रम परिवार के सदस्यों ने योगदान दिया।