छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार

संवाददाता (बस्ती)।कलवारी थाना क्षेत्र के दो गांव में हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को थाना के दो अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। बता दे कि कलवारी पुलिस ने दो अलग-अलग तहरीर पर बुधवार को मुकदमा पंजीकृत किया था। एक तहरीर में पीड़िता के ससुर ने आरोप लगाया था कि उसकी बहू के साथ 23 नवंबर की रात गांव के ही आरोपी ने अश्लील हरकत की विरोध पर जान से मारने की धमकी दी थी । जबकि दूसरे तहरीर में पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि मंगलवार की रात एक युवक ने छेड़खानी की।
     थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि छेड़खानी का आरोपी अशोक गोलवा तिराहे पर है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार दूबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अशोक को गिरफ्तार कर लिए। वहीं दूसरी घटना के आरोपी अबरार को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने पाँऊ चौराहे से गिरफ्तार किया हैं।