गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जलाये विश्वास के दीपक जगमगाया शहर, डीआईजी ने किया उद्घाटन, दिया संदेश

संवाददाता(बस्ती)। गुरूनानक देव जी के 550 वे प्रकाश उत्सव पर्व पर जनपद के अनेक सामाजिक संगठनों की ओर से गुरूगोविन्द सिंह चौक से गांधीनगर गुरूद्वारा तक दीपक जलाया गया।



डीआईजी आशुतोष कुमार ने रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष कुमार के साथ प्रथम दीपक जलाकर दीपोत्सव का आरम्भ किया। कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के दिन मंगलवार को जब एक साथ हजारों दीप जले तो नजारा देखने लायक था।


डीआईजी आशुतोष कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुये कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर विश्वास के जो दीप जलायें हैं, गुरूनानक देव जी का संदेश सच्चे अर्थो में चरितार्थ हो गया।वे प्रत्येक प्राणी में ईश्वर की अनुभूति करते थे। उन्होने कम्पनीबाग गुरूद्वारे के पास गुरूनानकदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गुरूनानक जी के प्रकाश पर्व पर अनेक लंगर आयोजित किये।


प्रकाश पर्व को दीप जलाकर आलोकित करने वालों में मुख्य रूप से ज्ञानी गगनदीप सिंह, कुलदीप सिंह सचदेवा, कमलसेन, जगबीर सिंह, हरि सिंह, प्रीतम सिंह, विनोद कुमार, गुरूमुख सिंह, जेम्स, प्रभुप्रीत सिंह सचदेवा, डा. अश्विनी सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, मो0 अकरम खान, अयाज अहमद, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी, नन्द किशोर साहू, संजय द्विवेदी, जिशान हैदर रिजवी, आनन्द राजपाल, नागेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, रमा शर्मा, आनन्द गोयल, आशीष श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' रनजीत माथुर, राजेश चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, कला अग्रवाल, नीलम सिंह, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, डा. अजीत प्रताप सिंह, नागेन्द्र सिंह, राम विनय पाण्डेय, ई. देवेन्द्र श्रीवास्तव, करन, शैनी के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ चढकर हिस्सा लिया।