संवाददाता बस्ती। बस्ती काँवरिया संघ चरिटेबुल ट्रस्ट श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव पर दिनांक 12 नवम्बर को कंपन्नी बाग से गांधीनगर चौक तक दीपोत्सव मनाएगा। दीपोत्सव में दियों की सजावट के लिये ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ दे दी गयी है।
इस आशय की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष नंद किशोर साहू व सचिव संजय द्विवेदी ने मंगल बाजार स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में दी है। उन्होंने बताया कि गांधीनगर गुरुद्वारा सभा की तरफ से गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्मिलित होंगे। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी 10 नवम्बर को कंपन्नी बाग से रोडवेज होते हुए गांधीनगर गुरुद्वारे तक आयोजित शोभा यात्रा में भी सम्मिलत होंगे।
बताया कि ट्रस्ट कंपनी बाग से गांधीनगर तक दियों की सजावट करेगा, दीपमाला के कार्यक्रम की जिम्मेदारी अनिल गौतम, सुनील कसौधन, महेश गुप्ता, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, रुस्तम लाल, रंगीलाल, विशाल द्विवेदी, राज कुमार गुप्ता, जान पांडेय, आकाश गुप्ता, शिवम चौधरी को दी गयी है।
बैठक में प्रभु प्रीत सिंह, संजय द्विवेदी, विवेक गिरोत्रा, संजय जायसवाल, मनोज सराफ, गौरव भारत, अनिल कुमार, विजय, राजेश जायसवाल, अदालत प्रसाद, आलोक मिश्र, विमल पाण्डेय, नागेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।