महेश शुक्ल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता की लहर 

संवाददाता (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश शुक्ल को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों में प्रसन्नता की लहर है। गुरूवार को भाजपा नेताओं ने कटरा तिराहा, प्लास्टिक काम्पलेक्स सहित अनेक स्थानों पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।



भाजपा के युवा नेता अजीत शुक्ल ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान, संघर्षशील समर्पित व्यक्त्तिव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक प्रसन्नता है। निश्चित रूप से महेश शुक्ल पार्टी को और मजबूती देने में सफल होंगे।
महेश शुक्ल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, अमर सोनी, राहुल पटेल, अजीत मिश्रा, डा. सन्तोष मिश्र, गिरिजेश चौधरी, बडू चौधरी के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।