संवाददाता (बस्ती)। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा देश के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल का जन्म दिन और नेहरू युवा केन्द्र का स्थापना दिवस गुरूवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर पार्क में उल्लास पूर्वक मनाया गया। शिक्षिका रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि बाल दिवस चाचा नेहरू को समर्पित है। वे बच्चों में ही भारत का भविष्य देखा करते थे। बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये कि किस प्रकार से उन्होने देश को आजाद कराने के लिये अनेक कठिनाईयां सही और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
ओम प्रकाश मिश्र ने नेहरू युवा केन्द्र के स्थापना के बारे में उपस्थित लोगांे को जानकारी दिया। बताया कि 14 नवम्बर 1972 को इस केन्द्र की स्थापना हुई और तभी से यह केन्द्र युवाओं के मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। शुभम पंथ ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र प्रधानमंत्री के आवाहन पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पर्यावरण, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, व्यवसायिक प्रशिक्षण में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम चन्द्र मौर्य, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, रजनीश कुमार, रेनू श्रीवास्तव, आलोक सिंह, पीयूष सोनी, अजीत गोंड़, सूरज यादव, प्रेम कुमारी, राज चौधरी, चन्द्रकला शर्मा, अरमान, रवि कुमार, गौरी गुप्ता, फूल कुमारी, बिट्टू भारती, राधिका देवी, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।