संवाददाता (बस्ती)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ' पीसीपीएल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में टोल प्लाजा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करें और सांगठनिक ढांचे को मजबूती दें।
कहा कि पार्टी अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ रही है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यकों आदि के मुद्दों को लेकर जन संघर्ष आज की जरूरत है।
शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष विजय यादव, महिलासभा जिलाध्यक्ष वंदना चौधरी, संगीता देवी, राजेश प्रताप सिंह, विपिन त्रिपाठी, सुखराम यादव, बाल गोविन्द यादव, कपिलदेव यादव, विशाल गोंड़, राम सुभावन यादव, पंकज सिंह, वृजेश द्विवेदी, संतराम यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, विपिन शुक्ल, दीपक मिश्र, राम सुरेश यादव, रामतौल यादव, जमुना यादव, देवनाथ यादव, लवकुश गोंड़, आशुतोष जायसवाल आदि शामिल रहे।