संवाददाता (बस्ती) । वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130 वीं जयंती पर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजाद कराने, नव निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है। वे सदैव याद किये जायेंगे।
मो. वसीम अंसारी ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। श्याम प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि डिस्कबरी ऑफ इण्डिया, आत्मकथा उनकी अमूल्य निधि है। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि नेहरू जी को खारिज करने से अच्छा है हम देशवासियों को वास्तविक इतिहास से परिचित कराये। बीएन शुक्ल ने कहा कि पं. नेहरू के पूरे परिवार ने मिलकर देश को अलग-अलग मोर्चो पर दिशा दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. राम दुलारे पाठक, भद्रसेन सिंह बंधु, पं. चन्द्रबली मिश्र, डा. सत्यदेव त्रिपाठी, डा. राम मूर्ति चौधरी, डा. रामकृष्ण लाल 'जगमग' राजेन्द्र सिंह, सागर गोरखपुरी, जगदम्बा प्रसाद भावुक, सागर गोरखपुरी, भागवत प्रसाद श्रीवास्तव, सुमेश्वर यादव, अजमत अली सिद्दीकी, दीनानाथ यादव, शव्वीर अहमद, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विभूति प्रसाद पाण्डेय, शाहिद बस्तवी आदि शामिल रहे।