याद किये गये प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू

पं. नेहरू को खारिज करने का षडयंत्र बर्दाश्त नहीं-देवेन्द्र निषाद


संवाददाता (बस्ती)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में मनाया गया। नेहरू  जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. नेहरू के योगदान को खारिज करने के लिये अनेकों षड़यंत्र कर रही है किन्तु इतिहास बदले नहीं जा सकते। 



अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पं. नेहरू को देश को आजाद कराने के लिये संघर्ष किया,  कारागार में रहे, विश्व प्रसिद्ध पुस्तक डिस्कवरी ऑफ' लिखा, पंचशील सिद्धान्त दिये ऐसे नेहरू जी जन मानस में बसते हैं। देश बापू, नेहरू की नीतियों पर ही आगे बढेगा।
पं. नेहरू के योगदान पर डा. मानिक राम मिश्र, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, विपिन राय, अनिल भारती, शकुन्तला देवी, विश्वनाथ चौधरी, सोमनाथ पाण्डेय, लालजीत पहलवान, शीतला शुक्ल, भूमिधर गुप्ता, डा. वाहिद सिद्दीकी, रफीक खान, इन्द्रजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र,विवेक श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, सचिन शुक्ल आदि ने नेहरू जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
इसी क्रम में  रविन्द्र चौधरी, अमरजीत यादव, शमशेर चौधरी 'शेरू' अंसार अहमद, समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उन्हे सदस्यता दिलाया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद रानी आहूजा आलोक तिवारी, नीलम विश्वकर्मा, रविन्द्र सिंह 'राजन' अलीम अख्तर, पवन वर्मा, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, गिरजेश पाल, सूर्यमणि पाण्डेय, नोमान अहमद, विश्वम्भरनाथ श्रीवास्तव, कर्मवीर 'बाबा' गायित्री गुप्ता, शिव प्रसाद चौधरी, शेषमणि     उपाध्याय, पवन कुमार त्रिपाठी, दिनेश निषाद, गुड्डू सोनकर, रंजीत चौहान, विक्रम चौहान, अंकुर पाण्डेय, शनि आर्या, आनन्द, अंसार अहमद के साथ ही कांग्रेस केे अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।