युवा कांग्रेस ने किया पं. नेहरू के प्रतिमा की साफ सफाई

संवाददाता (बस्ती)। युवा कांग्रेस ने गुरूवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर रोडवेज तिराहा स्थित पं. नेहरू के प्रतिमा की साफ सफाई किया।


अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी के प्रतिमा को साफ कराने के लिये नगर पालिका से अनेकों बार कहा गया किन्तु जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे। कहा कि सत्ता प्रतिष्ठानों से इतिहास बदले जा सकते। पं. नेहरू देशवासियों के मन में बसे हैं। दुर्भाग्य है कि भाजपा इतिहास को बदलने का षड़यंत्र कर रही है। देश के युवा इसे सफल नहीं होने देंगे। 
पं. नेहरू के प्रतिमा की साफ सफाई और माल्यार्पण करने वालों में युवा कांग्रेस के देवेन्द्र निषाद, अंकुर वर्मा, विश्वनाथ चौधरी, मोहन श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि, दिवाकर श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्दीकी, अखिलेश पाण्डेय, सन्तोष भारद्वाज, दीपक चौरसिया, मन्तोष कुमार, सुरेन्द्र, भूमिधर, रूपेश, अखिलेश, विनीत, मनोज आदि शामिल रहे।