भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का स्वागत 22 को

संवाददाता (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल का 22 दिसम्बर रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी, भाजपा गौर मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के संयोजन में बभनान बाजार के चन्द्रशेखर आजाद पार्क में दिन में 12 बजे से भव्य स्वागत किया जायेगा। 
राधेश्याम कमलापुरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल कार्यकर्ताओं, नेताओं से परिचय प्राप्त करेंगे। आशीष उर्फ कल्लू बाबा ने बताया कि उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है।