संवाददाता (बस्ती)।बहादुरपुर ब्लाक के पाल्हा गांव में अवैध रुप से चल रही पनीर फैक्ट्री का बायलर फटने से हुुुए भीषण धमाके से बायलर के परखच्चे उड़ गए।धमाका इतना तेज था कि वहाँ लगा टीन सेड बिखर गया।जिससे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाल्हा गांव का राधेश्याम यादव लम्बे समय से पनीर का कारखाना चला रहा था। रोज की तरह पनीर का काम शुुरू हुुुआ। वही बायलर के पास कार्य कर रहे जयराम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिनका जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है।