संवाददाता (बस्ती) । उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में अध्यक्ष दिनेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में यूनियन को प्रभावी बनाने, सदस्य संख्या के विस्तार, पत्रकार हितों के लिये संघर्ष आदि विन्दुओं पर विचार किया गया। बैठक में सर्व सम्मत से राजकुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, अभयदेव शुक्ल उपाध्यक्ष, डा. हेमन्त पाण्डेय महासचिव, अंकुर श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, डा. सिम्मी भाटिया सचिव, तबरेज खां संगठन मंत्री, प्रभुजोत सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये।
इसी क्रम में देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, अरविन्द मिश्रा, महेन्द्र तिवारी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। फरवरी माह में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारी घोषित